सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदा गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध हालत में खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय भुवनेश्वर कोल के रूप में हुई है।
जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय भुवनेश्वर कोल के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने खेत में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच मे जुट गई है।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



