सिंगरौली। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए स्कूल बसों और यात्री बसों पर संयुक्त सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देशों पर की जा रही है, जिसमें आरटीओ चेक पॉइंट प्रभारी विभा उइके और उनकी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
जिले मे सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जिले में स्कूल और यात्री बसों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की गई। अभियान के तहत बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) की गहन जांच की जा रही है। बिना वैध दस्तावेजों वाले वाहनों पर मौके पर ही चालान किया जा रहा है। साथ ही बसों में पैनिक बटन, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन खिड़की और स्पीड गवर्नर जैसे सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता भी सुनिश्चित कराई जा रही है।
Also Read
प्रशासन द्वारा National Green Tribunal के मानकों के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण पर भी सख्ती बरती जा रही है। बिना PUC या अधिक धुआं छोड़ने वाले वाहनों को तुरंत रोका जा रहा है। स्कूल बसों में ओवरलोडिंग पर विशेष नजर रखी जा रही है, वहीं यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग के दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें बिना फिटनेस संचालन, ओवरलोडिंग और सुरक्षा उपकरणों की कमी शामिल है। ऐसे मामलों में तत्काल चालान काटकर संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



