कोतवाली क्षेत्र मे दिनदहाड़े एक युवक की हत्या, मचा हड़कंप।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 18 Apr 2026, 09:55 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलौजी मे दिनदहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात ने यह साफ कर दिया कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से साफ है कि बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मृतक की पहचान राजेश शाह (30) निवासी बिलौजी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT