सिंगरौली में AAP की जनआक्रोश रैली, नए जिला अध्यक्षों का जोरदार स्वागत

By: Om Prakash Shah

On: Friday, April 17, 2026 5:21 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। आम आदमी पार्टी ने जिले में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के स्वागत में जनआक्रोश रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। परसौना बाजार से शुरू हुई रैली बैढ़न शहर तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिले मे आम आदमी पार्टी ने जिले में नए जिला अध्यक्षों के स्वागत में जनआक्रोश रैली निकालकर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया। परसौना बाजार से बैढ़न तक निकली इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए संगठन की मजबूती का संदेश दिया। रैली के दौरान माजन मोड़ पर आतिशबाजी और देशभक्ति गीतों के बीच कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। शहर भर में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया, जिससे पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। अटल सामुदायिक भवन में आयोजित सभा के दौरान पार्टी ने लालबाबू कुशवाहा को शहर जिलाध्यक्ष और रतिभान साकेत को ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। साथ ही महिला और यूथ विंग के नए पदाधिकारियों का भी ऐलान किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

Tain Viral News

चलती ट्रेन के AC फर्स्ट क्लास कूपे को सजाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद TTE सस्पेंड

सोशल मीडिया ( Social media ) पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद Indian Railways ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) को निलंबित कर दिया है। मामला ट्रेन नंबर 11002 नांदिग्राम एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास…

Read More

WhatsApp