सिंगरौली। मध्य प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिदेव सिंह का सिंगरौली आगमन शहर के लिए उत्सव जैसा बन गया। उनके स्वागत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वैढ़न स्थित टाकीज चौराहा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यकर्ताओं ने कांतिदेव सिंह का शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
राजनीति में अक्सर मतभेदों की चर्चा होती है, लेकिन रविवार को सिंगरौली में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने संगठन और सौहार्द की मिसाल पेश कर दी। मध्य प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिदेव सिंह का आगमन सिंगरौली में एक उत्सव की तरह मनाया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टाकीज चौराहा पर शॉल ओढ़ाकर, मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया। चारों ओर “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद” के नारों के बीच माहौल एकता और ऊर्जा से भर गया।
Also Read
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परवेज अहमद सिद्दीकी, मकसूद सिद्दीकी, महफूज सिद्दीकी, संजय खान फरदीन, साहिद खान, शिवा सिंह पटेल, आशीष रजक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



