काम की ख़बर यहां सर्च करें

चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार।

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, April 15, 2026 8:06 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के चितरंगी पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र मे अंधविश्वास का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चितरंगी पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। करीब दो महीने से फरार चल रहे इस आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसे पुलिस ने सूझबूझ और सटीक सूचना के आधार पर दबोच लिया है। दरअसल आरोपी ने झाड़-फूंक का झांसा देकर पीड़िता को अपने गांव बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से ही वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार उसकी तलाश जारी रखी। 15 अप्रैल को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in
📢 Book Advertisement