सिंगरौली। जिले के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, नन्दविहार नगवा के होनहार छात्र अवनीश नाई ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।अवनीश की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय, परिवार, गांव एवं पूरे सिंगरौली जिले में हर्ष का माहौल है।
जिले के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, नन्दविहार नगवा के छात्र अवनीश नाई ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में असाधारण प्रदर्शन करते हुए 500 में से 497 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।इस शानदार उपलब्धि ने शिक्षा जगत में जिले का नाम एक बार फिर ऊँचा कर दिया है। अवनीश की मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का यह परिणाम माना जा रहा है।उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



