आरटीओ चेकिंग के दौरान टली बड़ी घटना,आरटीओ टीम की सूझबूझ से ड्राइवर सुरक्षित।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 13 Apr 2026, 05:53 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले में चल रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक संभावित मारपीट की घटना समय रहते टल गई। आरटीओ विभाग की सतर्कता और तत्परता से न सिर्फ स्थिति को संभाला गया, बल्कि ट्रक चालक को भी सुरक्षित बचा लिया गया।

जिले में आरटीओ विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संभावित मारपीट की घटना को समय रहते टाल दिया गया। विभाग की तत्परता और सूझबूझ से न केवल स्थिति को नियंत्रित किया गया, बल्कि ट्रक चालक को भी सुरक्षित बचा लिया गया। दरअसल बरिगमा के आगे झुरई नाला क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर ट्रक चालक और कुछ लोगों के बीच भोजन के दौरान कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए चालक वहां से निकलकर आगे बढ़ गया। इसी बीच वह मधुबन ढाबा के पास झुरई नाला स्थित चेक प्वाइंट पहुंचा, जहां आरटीओ टीम जांच अभियान चला रही थी। बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल कुछ लोग उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए और स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद आरटीओ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया और आपसी सहमति से विवाद को समाप्त कराया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT