सिंगरौली। एनआर आईआरएसएम 2025-26 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विंध्य वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दादरी लीजेंड्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।
एनआर आईआरएसएम 2025-26 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरा रहा, जिसमें विंध्य वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दादरी लीजेंड्स को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दादरी लीजेंड्स ने निर्धारित 20 ओवर में 180 रन बनाकर 5 विकेट खोए। जवाब में उतरी विंध्य वारियर्स की टीम ने आक्रामक शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली और मात्र 17 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विंध्य वारियर्स की जीत के असली नायक रहे रेहान नवाज़ अहमद काइफ़ी, जिन्होंने मात्र 28 गेंदों में 75 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। दादरी टीम के संजू ढाका को उनके पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ और ‘बेस्ट बैट्समैन’ चुना गया। वहीं अंजनी कुमार को ‘बेस्ट बॉलर’ और रविकांत रामिन्नी को ‘बेस्ट फील्डर’ का सम्मान मिला।
Also Read
समापन समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल के वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की। परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा ने कहा कि ऐसे आयोजन टीमवर्क और आपसी सहयोग को मजबूत करते हैं। अंत में आयोजन समिति ने सभी विभागों और प्रतिभागी टीमों का आभार व्यक्त करते हुए टूर्नामेंट का सफल समापन किया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



