काम की ख़बर यहां सर्च करें

सिंगरौली में अनोखी पहल,ब्रह्मांड दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामनिवास शाह ने छात्रों संग किया तारों का अवलोकन।

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, April 11, 2026 6:30 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित “दूरबीन द्वारा ब्रह्मांड दर्शन एवं खगोल विज्ञान कार्यशाला” में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने टेलिस्कोप के माध्यम से तारों एवं ब्रह्मांड का अवलोकन किया और छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित खगोल विज्ञान कार्यशाला में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। एंव दूरबीन के जरिए आसमान के सितारों और ग्रहों का अवलोकन किया।

विधायक रामनिवास शाह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नई सोच और जिज्ञासा को जन्म देते हैं। उन्होंने कहा कि सिंगरौली में इस तरह की पहल युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने के प्रति उत्साह दिखाया।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in
📢 Book Advertisement