चितरंगी पुलिस ने इनामी हत्याकांड का किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 10 Apr 2026, 06:56 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले के चितरंगी पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के ग्राम सुखहर में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पानी भरने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा एक व्यक्ति की जान ले बैठा। हालांकि, चितरंगी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए महज 48 घंटे में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल बीते 29 मार्च की शाम पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने मिलकर राम बाबूलाल बागरी पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 7 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के जरिए आरोपियों की घेराबंदी की। पहले एक आरोपी हाथ लगा, फिर उसी से मिली जानकारी के आधार पर पूरे गिरोह को पकड़ लिया गया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT