काम की ख़बर यहां सर्च करें

सिंगरौली में RTO की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा, 3 वाहन जप्त।

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, April 8, 2026 5:00 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के आधार पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निवास चौकी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना परमिट एवं ओवरलोड चल रहे तीन मालवाहक वाहनों को जब्त किया गया, जबकि कई अन्य वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

जिले में सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर परिवहन विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। निवास चौकी क्षेत्र में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन ओवरलोड और बिना परमिट मालवाहक वाहनों को जब्त किया गया, जबकि कई अन्य के खिलाफ मौके पर ही चालान काटे गए। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहनों में RJ 20 GB 9885, RJ 14 GL 0563 और CG 04 NC 2255 शामिल हैं। जांच टीम ने पाया कि ये वाहन बिना वैध दस्तावेजों के भारी मात्रा में सामग्री ढो रहे थे, जिससे न सिर्फ सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी, बल्कि पर्यावरण मानकों का भी उल्लंघन हो रहा था।

अभियान जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें खासतौर पर उन मार्गों को चिन्हित किया गया जहां अवैध और ओवरलोड परिवहन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शुक्ला मोड़ से झूराई नाला, परसोणा से बंधौर और महुआगांव से निगरी मार्ग पर विशेष निगरानी रखी गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने वाहनों के PUC, बीमा, फिटनेस और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। बिना तिरपाल खुले में कोयला, रेत, गिट्टी और फ्लाई ऐश का परिवहन करने वाले वाहनों पर विशेष सख्ती दिखाई गई। सड़क हादसों की आशंका को कम करने के लिए कई वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। अधिकारियों ने साफ किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in
📢 Book Advertisement