चार्जिंग के दौरान बैटरी स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 08 Apr 2026, 01:13 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बैटरी से चलने वाली स्कूटी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी चार्जिंग में लगी हुई थी, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी।

देखे वीडियो-

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सामने एक बैटरी संचालित स्कूटी में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार स्कूटी घर के बाहर चार्जिंग में लगी हुई थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन स्कूटी पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT