काम की ख़बर यहां सर्च करें

अज्ञात कारणों से 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

By: Om Prakash Shah

On: Thursday, April 2, 2026 8:32 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के खुटार चौकी क्षेत्र के डीवा टोला से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

जिले के खुटार चौकी क्षेत्र अंतर्गत डीवा टोला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मृतका पूनम शाह घर पर अकेली थी, जबकि उसके परिजन खेत में गेहूं की कटाई करने गए हुए थे। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने पूनम को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खुटार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in
📢 Book Advertisement