खनिज विभाग की अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 26 Mar 2026, 12:06 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक और कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया की टीम ने जांच के दौरान बिना अभिवहन पास के रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है।

जिले में अवैध खनिज परिवहन पर नकेल कसते हुए खनिज विभाग ने सरई क्षेत्र में कार्रवाई कर बिना अभिवहन पास रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा की गई जांच के दौरान ग्राम भलियाटोला में यह वाहन पकड़ा गया।  ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट भी नहीं थी और रेत का परिवहन पूरी तरह अवैध तरीके से किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद वाहन को फॉरेस्ट चौकी सुलियारी में सुरक्षित खड़ा कराया। जब्त वाहन के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT