सिंगरौली मे 21 दिन बाद कुएं में मिला लापता युवक का शव,मचा हड़कंप।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 20 Mar 2026, 05:33 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 21 दिन से लापता 35 वर्षीय अतुल मिश्रा का शव कुएं में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 21 दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 35 वर्षीय अतुल मिश्रा का शव कुएं में मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। दरअसल मृतक अतुल मिश्रा अपने घर से पास के पाहि वाले घर पर सोने गए थे, लेकिन उसी रात अचानक लापता हो गए। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो गढ़वा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के 21 दिन बाद अब उनका शव एक कुएं में मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच मे जुट गई है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT