सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद शनिवार सुबह जमकर हंगामा हो गया। साथी मजदूरों ने आक्रोश में आकर प्लांट परिसर में तोड़फोड़ कर दी और कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया है।
देखे वीडियो-
Also Read
New EditionRead Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
View this post on Instagram
जानकारी के मुताबिक प्लांट में कार्यरत मजदूर लल्लन सिंह की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था और काफी समय से प्लांट में मजदूरी कर रहा था। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही अन्य श्रमिकों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए मजदूरों ने प्लांट के अंदर खड़ी कंपनी अधिकारियों की करीब आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी और कुछ वाहनों को पलट भी दिया। बधौरा चौकी प्रभारी की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।

घटना के दौरान प्लांट परिसर से धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे आगजनी की आशंका जताई जा रही है। हंगामे के दौरान मजदूरों ने कंपनी के कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। स्थिति बिगड़ने पर कई कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर छिप गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में करने की कोशिश की।




