सिंगरौली। जिले में नशे का अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। उक्त आरोप जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने लगाया है। जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग तो खूब फल-फूल रहे हैं, लेकिन जिन युवाओं और लोगों को इसका शिकार बनाया जा रहा है, उनके घर-परिवार तबाह हो रहे हैं। नवानगर क्षेत्र में नशे के कारोबार को लेकर कई बार पुलिस और जिला प्रशासन को शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है
जिले में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोग तो तेजी से संपन्न हो रहे हैं, लेकिन इसकी चपेट में आने वाले युवाओं के घर-परिवार बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों की बात छोड़ दें, बल्कि जिला मुख्यालय वैढ़न से लगे नवानगर क्षेत्र में ही लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। इसके संबंध में कई बार पुलिस और जिला प्रशासन को शिकायतें भी की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है।
प्रवीण सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि नवानगर क्षेत्र में लगातार नशे के मामलों की शिकायतें सामने आने के बावजूद इस कारोबार पर पूरी तरह अंकुश न लग पाना चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में सख्त कार्रवाई कर नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर सरकार नशामुक्ति की बात करती है, वहीं दूसरी ओर बस्तियों के आसपास शराब की दुकानों को अनुमति देकर शराब की उपलब्धता आसान बना रही है, जिससे समाज में नशे की समस्या और बढ़ रही है।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



