मोरवा हत्याकांड: विधायक रामनिवास शाह ने पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना, निष्पक्ष जांच के निर्देश

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 12 Mar 2026, 06:43 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय पवन साहू की हत्या की घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मामले को लेकर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने मोरवा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

विधायक श्री शाह ने कहा कि मोरवा में हुई यह घटना बेहद निंदनीय और दुखद है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

दरअसल जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय पवन साहू का शव बुधवार को मोरवा-चितरंगी मार्ग के किनारे झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने मोरवा थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए पथराव कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ हुई और एक आरोपी की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले में दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच मे जुट गई है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT