सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के उमंग भवन में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस “इंगेज, एजुकेट एवं इंपॉवर पीपल टू इन्हेंस सेफ्टी” थीम के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, एनटीपीसी गीत और सुरक्षा शपथ के साथ हुई।
एनटीपीसी विंध्याचल के उमंग भवन में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस “इंगेज, एजुकेट एवं इंपॉवर पीपल टू इन्हेंस सेफ्टी” थीम के साथ उत्साह और जागरूकता के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए. जे. राजकुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद एनटीपीसी गीत और सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ए. जे. राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और संविदा कर्मियों के लिए सुरक्षा क्विज, स्टोरी राइटिंग, सुरक्षा गीत और सुरक्षा वीडियो निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई। उक्त दौरान हाउसकीपिंग एक्सीलेंस, सेफ जोन प्रतियोगिता, सुरक्षा सुझाव और विभागीय हाइरा समीक्षा सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 250 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी विंध्याचल परिवार की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



