एनटीपीसी विंध्याचल ने दिव्यांग कर्मचारियों के लिए आयोजित की यादगार पिकनिक

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, March 3, 2026 6:40 AM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस लेक पार्क में विशेष रूप से दिव्यांग कर्मचारियों के लिए एक उल्लासपूर्ण पिकनिक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 15 दिव्यांग कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए, जो संगठन की समावेशी और सशक्त भावना को दर्शाता है। पिकनिक के दौरान म्यूजिकल रेस, लेमन-एंड-स्पून रेस और हाउजी जैसे मनोरंजक खेल आयोजित किए गए।

समावेशिता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए NTPC Vindhyachal द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस लेक पार्क में दिव्यांग कर्मचारियों के लिए विशेष पिकनिक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 15 दिव्यांग कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल रेस, लेमन-एंड-स्पून रेस और हाउजी जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने गीत, कविता और चुटकुलों की प्रस्तुतियों से माहौल को आनंदमय बना दिया। पूरे परिसर में हंसी, उत्साह और अपनत्व का वातावरण देखने को मिला। प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं अल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे सभी ने सुकून और आनंद के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। पिकनिक का समापन होली के रंगों के साथ हुआ, जहां सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

नरोत्तम मिश्रा का टिकट क्यों कटा? दतिया में BJP के फैसले से बगावत,

नरोत्तम मिश्रा का टिकट क्यों कटा? दतिया में BJP के फैसले से बगावत,

वर्ष 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दतिया सीट से हार के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शायराना अंदाज़ में अपनी वापसी का संदेश दिया था। इसे उनकी राजनीतिक विदाई नहीं, बल्कि वापसी के ऐलान के…

Read More

WhatsApp