पुलिस अधीक्षक ने मासूम बच्ची की अंधी हत्या का किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 02 Mar 2026, 02:55 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से दुनिया पहचानते हैं, उसी उम्र में एक मासूम बच्ची की ज़िंदगी रिश्तों की साज़िश की भेंट चढ़ गई। गड़वा थाना क्षेत्र में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, लेकिन पुलिस ने महज़ 8 दिनों में अंधे हत्याकांड से पर्दा उठाकर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।

जिले के गड़वा थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश सिंह के निर्देशन तथा एसडीओपी चितरंगी श्री राहुल श्याम के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को फरियादी ने सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग बच्ची मृतिका मोना (परिवर्तित नाम) सुबह करीब 9 बजे अचानक लापता हो गई है। सूचना पर थाना गड़वा में अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान 23 फरवरी 2026 को बच्ची का शव फरियादी के घर के दक्षिण दिशा स्थित खेत में बोई गई गेहूं की फसल के बीच मिला। प्रारंभिक जांच एवं पीएम रिपोर्ट में बच्ची की मौत मुंह और गला दबाने से दम घुटने के कारण होना सामने आया, जिसके बाद मामला धारा 103(1) बीएनएस में दर्ज किया गया। पुलिस की गहन जांच, तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि आरोपी रानी देवी पति बाबूलाल पनिक्का (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम नेवारी ने अवैध संबंधों के संदेह के चलते बच्ची की मां से रंजिश रखते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बच्ची को घर में अकेला पाकर बिस्तर पर लिटाकर मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस टीम ने आरोपी महिला को को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT