जिले मे 2 मार्च का स्थानीय अवकाश निरस्त, अब 4 मार्च को रहेगा अवकाश।

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, March 1, 2026 4:34 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। होली 2026 के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। कलेक्टर गौरव बैनल ने पूर्व में घोषित 2 मार्च 2026 (सोमवार) के स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए अब 4 मार्च 2026 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया है।

होली पर्व 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। कलेक्टर गौरव बैनल ने पूर्व में घोषित 2 मार्च 2026 (सोमवार) के स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए अब 4 मार्च 2026 (बुधवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शासन स्तर से 3 मार्च 2026 को होली के अवसर पर पहले से ही सामान्य अवकाश घोषित है। वहीं स्थानीय स्तर पर यह जानकारी सामने आई कि आमजन 3 मार्च के साथ-साथ 4 मार्च 2026 को भी रंगों का त्योहार मनाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए जनहित में यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले होलिका दहन के अवसर पर 2 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। अब संशोधित आदेश के तहत 2 मार्च का अवकाश रद्द कर 4 मार्च 2026 को जिला सिंगरौली की सीमा में स्थानीय अवकाश प्रभावी रहेगा।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp