सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निगाही MQ-433 में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुट गई है।
जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निगाही स्थित एमक्यू-433 आवास में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही नवानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के संघर्ष के संकेत नहीं मिले हैं, फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



