25 फरवरी को एक दिवसीय आंदोलन पर उतरेंगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 23 Feb 2026, 08:52 PM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। जिले में 25 फरवरी 2026 को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं एक दिवसीय धरना एवं आंदोलन में शामिल होंगी। इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ (रीवा संभाग, म.प्र.) द्वारा जिला प्रशासन को लिखित सूचना दी गई है। संघ ने बताया कि 25 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर देशव्यापी एक दिवसीय धरना एवं आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सिंगरौली जिले की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं एक दिन के अवकाश पर रहकर आंदोलन में भाग लेंगी।

जिले मे 25 फरवरी 2026 को आंगनवाड़ी केंद्रों का कामकाज प्रभावित रहेगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ (रीवा संभाग) ने जिला प्रशासन को पत्र सौंपकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की सूचना दी है। संघ के अनुसार, भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत जिले की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं एक दिन के अवकाश पर रहेंगी और धरना कार्यक्रम में भाग लेंगी।

संघ ने बताया कि 25 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर देशव्यापी एक दिवसीय धरना एवं आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सिंगरौली जिले की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं एक दिन के अवकाश पर रहकर आंदोलन में भाग लेंगी। जिला दंडाधिकारी को संबोधित पत्र में कहा गया है कि यह सूचना पूर्व में दी जा रही है ताकि प्रशासन आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सके। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, पुलिस अधीक्षक, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी तथा संबंधित परियोजना अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है। उल्लेखनीय है कि आंगनवाड़ी सेवाएं महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित होती हैं। ऐसे में 25 फरवरी को जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT