अनियंत्रित होकर बलकर मकान में घुसा, एक महिला गंभीर रूप से घायल

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 16 Apr 2026, 06:33 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले के जियावान थाना क्षेत्र अंतर्गत सजहर घाटी के पास एक अनियंत्रित बलकर वाहन सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा। हादसे के दौरान घर में मौजूद एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं है।

जिले के जियावान थाना क्षेत्र के सजहर घाटी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार बलकर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद श्याम काली विश्वकर्मा इसकी चपेट में आ गईं और घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT