3 किलो गांजा के साथ 02 तस्कर चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 20 Feb 2026, 06:12 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली बैढन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 3 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय थाना कोतवाली बैढन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ की सप्लाई करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 3 किलो गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पकड़े गए युवकों की पहचान अजय कुमार बैस उम्र 20 साल और चंदन जायसवाल उम्र 21 साल के रूप में हुई है, जो अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT