देर रात घर में घुसा मगरमच्छ,परिवार ने भागकर बचाई जान

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 19 Feb 2026, 03:33 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले के चितरंगी वन परिक्षेत्र अंतर्गत करथुआ क्षेत्र के ग्राम बड़कुड़ में बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मगरमच्छ अचानक एक ग्रामीण के घर में घुस आया। रामबली तिवारी के घर के आंगन में मगरमच्छ दिखाई दिया। आंगन में विशालकाय मगरमच्छ को देखते ही परिवार के सदस्य घबरा गए। किसी तरह सभी लोग घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे और शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी।

चितरंगी वन परिक्षेत्र के करथुआ क्षेत्र स्थित ग्राम बड़कुड़ में बुधवार देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। रात करीब तीन बजे रामबली तिवारी के घर के आंगन में अचानक एक मगरमच्छ घुस आया। गहरी नींद में सो रहे परिवार को जैसे ही आंगन में हलचल की आवाज सुनाई दी, बाहर झांकते ही उनके होश उड़ गए। सामने विशाल मगरमच्छ को देख घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चितरंगी वन परिक्षेत्र अधिकारी रविशेखर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT