सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: पिकअप–ऑटो की भिड़त मे कई घायल।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 16 Feb 2026, 05:47 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले के पुलिस चौकी गोभा क्षेत्र अंतर्गत ओरगाई में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरा ऑटो वैढ़न की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही पिकअप वाहन से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

गोभा चौकी क्षेत्र के ओरगाई में सोमवार को तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा करा दिया। सवारियों से भरा ऑटो वैढ़न की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। बताया जा रहा है कि पिकअप का हैंडल लॉक हो जाने से चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सीधे ऑटो से जा भिड़ा। जोरदार टक्कर से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ऑटो सवार कई यात्री घायल हो गए, वहीं ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT