बरका पुलिस की उदासीनता: बेखौफ़ बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा,मांगी 5 लाख की फिरौती।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 16 Feb 2026, 09:45 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले के सरई थाना अंतर्गत बरका पुलिस चौकी क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मनोज राय (38) निवासी देरी थाना ओरछा जिला छतरपुर, हाल निवासी ग्राम सरई, 13 फरवरी की रात अपनी बोलेरो से सरई से निवास की ओर जा रहा था। रात करीब 12:05 बजे बरका टोल प्लाजा के पहले पुलिया के पास एक बोलेरो (MP66T2361) ने उसकी गाड़ी रोक ली। वाहन से उतरे पांच लोग जबरन उसकी गाड़ी में बैठ गए और मारपीट करते हुए उसे सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने युवक से 5 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर हाथ-मुक्कों व डंडों से मारपीट की, जिससे उसके चेहरे, पीठ और सीने में चोटें आईं। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसी दौरान पुलिस वाहन आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना परिचितों को देने के बाद बरका चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भोला वैश्य, मोहन यादव, रामसागर बैस, हरिश्चंद्र बैस और रामकुमार बैस के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में अपराध कायम कर जाँच मे जुट गई है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT