सीआईआई एचआर एक्सीलेंस टीम के सम्मान में एनटीपीसी-विंध्याचल में भव्य सांस्कृतिक संध्या

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 12 Feb 2026, 01:33 PM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल ने विंध्य क्लब में सीआईआई एचआर एक्सीलेंस असेसमेंट टीम के सम्मान में एक गरिमामय एवं आकर्षक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं एनटीपीसी गीत की प्रस्तुति से हुआ, जिससे वातावरण उत्सवमय हो उठा।

एनटीपीसी-विंध्याचल ने विंध्य क्लब में सीआईआई एचआर एक्सीलेंस असेसमेंट टीम के सम्मान में एक रंगारंग इन-हाउस सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। दीप प्रज्ज्वलन और एनटीपीसी गीत की मधुर प्रस्तुति से शुरू हुए इस कार्यक्रम ने सभी उपस्थितजनों को उत्सव की उमंग में डुबो दिया। परियोजना प्रमुख श्री संजीब कुमार साहा ने अपने स्वागत उद्बोधन में सहज और गर्मजोशी भरे अंदाज में सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्टेशन की गतिविधियों और टीम की यात्रा पर आधारित एक विशेष वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसे देख सभी ने सराहना व्यक्त की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा। सुहासिनी स्कूल, डी पॉल स्कूल और डीपीएस के विद्यार्थियों द्वारा महाराष्ट्रीय लोक-थीम और होली पर आधारित नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की खासियत रही जब उप महाप्रबंधक (आईटी) श्री सौरभ बनौधा ने बांसुरी की मधुर तान से वातावरण को और भी रोमांचक बना दिया। एक और खुशी का पल तब आया, जब श्री दीपक ए. देशपांडे और असेसमेंट टीम के सदस्यों ने भी मंच पर आकर अपनी सहज प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता और सहभागिता की भावना और बढ़ गई।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement

ADVERTISEMENT