अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 02 वाहन जप्त।

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, February 11, 2026 9:45 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा एवं आरटीओ टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोयला का अभिवहन पास के बिना परिवहन करते पाए जाने पर वाहन क्रमांक UP64CT4374 को जप्त कर पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।

जिले में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा और आरटीओ टीम ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कोयला का अभिवहन पास के बिना परिवहन करते पाए जाने पर वाहन क्रमांक UP64CT4374 को मौके पर ही जब्त कर पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। जांच के दौरान दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन स्पष्ट पाया गया। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को कब्जे में लेकर खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ की। इसी कड़ी में सहायक खनिज अधिकारी द्वारा की गई अलग कार्रवाई में गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक अन्य वाहन को भी जब्त कर थाना अभिरक्षा में रखा गया है। दोनों प्रकरणों में अग्रिम नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई किया ग़या।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp