रिहंद डैम में डूबे 18 वर्षीय युवक का शव 22 घंटे बाद बरामद

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 10 Feb 2026, 04:17 PM IST | 0 min read
Share:

सिंगरौली। जिले के रिहंद डैम में डूबे 18 वर्षीय युवक संतोष कुमार शाह का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद डैम के गहरे पानी से शव को बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलियरी निवासी संतोष कुमार शाह पिता रामसजीवन शाह (18) सोमवार दोपहर अपने दोस्तों अरविंद शाह और आशीष कुमार के साथ घूमने रिहंद डैम गया था। डैम के किनारे मछली पकड़ने में उपयोग किया जाने वाला एक स्टीमर खड़ा था। संतोष ने स्टीमर चालक सोनू खैरवार से डैम में घुमाने के लिए कहा, जिसके बाद तीनों दोस्त स्टीमर में बैठकर डैम के अंदर गए। इसी दौरान संतोष मोबाइल से सेल्फी लेने के लिए स्टीमर में खड़ा हुआ। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह डैम के गहरे पानी में गिर गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके और युवक पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। लगातार रेस्क्यू के बाद मंगलवार को शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement

ADVERTISEMENT