दिवंगत आरक्षक के परिजनों को मिला ₹10 लाख का सहायता चेक

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 09 Feb 2026, 06:33 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत संचालित जीवन बीमा योजना के तहत दिवंगत आरक्षक स्व. श्री अनिल कुमार रौतेल के परिजनों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता राशि पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के करकमलों से प्रदान की गई।

पुलिस सिर्फ कानून का पालन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशील रहने का उदाहरण भी पेश करती है। इसी भाव से पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री के नेतृत्व में दिवंगत आरक्षक स्व. श्री अनिल कुमार रौतेल के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत संचालित जीवन बीमा योजना के तहत ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।आरक्षक अनिल कुमार रौतेल का 29 जून 2025 को बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गया था। इस दुख की घड़ी में पुलिस विभाग ने उनके परिवार के लिए आर्थिक सहायता सुनिश्चित कर मानवता का परिचय दिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य शाखा बैढ़न के शाखा प्रबंधक श्री केशव कामथ ने चेक प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, सूबेदार श्री आशीष तिवारी, उप निरीक्षक (आ) श्री दिलीप परते, सउनि (एम) श्री सतीश कुमार तथा एसबीआई के असिस्टेंट मैनेजर श्री सुजेय कुमार भी इस मौके पर मौजूद रहे।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT