सिंगरौली मे SP कार्यालय के पास गुंडागर्दी, युवक की सरेआम पिटाई।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 08 Feb 2026, 04:12 PM IST | 0 min read
Share:

सिंगरौली। जिले के बैढ़न स्थित माजन मोड़ चौराहे पर शनिवार रात एक युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

जिले के बैढ़न माजन मोड़ चौराहे पर शनिवार रात एक युवक की सरेआम पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने क्षेत्र में चिंता और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत वाहन खड़ी करने और मामूली धक्का लगने से हुई। कुछ असामाजिक तत्वों ने युवक को घेर लिया और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने युवक पर लगातार हमला किया, लेकिन युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागने में सफल रहा और वाहन वहीं छोड़कर गया।चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बेहद करीब हुई, लेकिन हमलावरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement

ADVERTISEMENT