सिंगरौली। जिले की एनसीएल खड़िया परियोजना में रविवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया। खदान के अंदर काम कर रही एक डोजर मशीन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी मशीन जलकर खाक हो गई।
NCL की खड़िया परियोजना में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खदान के भीतर कार्यरत एक डोजर मशीन अचानक आग की चपेट में आ गई। पलभर में लपटें इतनी भड़क उठीं कि भारी भरकम मशीन पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गई। हादसे के समय चालक डोजर के केबिन में ही मौजूद था। आग लगते ही वह झुलस गया, लेकिन हालात को भांपते हुए उसने साहसिक निर्णय लिया और मशीन से छलांग लगा दी। उसकी इसी सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई।प्रारंभिक आकलन में इस हादसे से एनसीएल को 50 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है। घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



