सिंगरौली। जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल की कार्यशैली अब चर्चा का विषय बनती जा रही है। उनके मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाइयों से न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगी है, बल्कि नियमों का पालन करने वालों में भरोसा भी बढ़ा है।
खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल द्वारा लगातार सख्त और योजनाबद्ध कार्रवाई की जा रही है। उनके मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी सफलता हासिल की है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया एवं श्री अशोक मिश्रा द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम कटौली एवं गजराबहरा क्षेत्र में बिना अभिवहन पास के रेत का अवैध परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर जब्त किए गए। वहीं ग्राम झोखो से ओवरलोड गिट्टी का परिवहन कर रहे 01 हाईवा वाहन (क्रमांक एम.पी. 53 जेड जी 5017) को भी जप्त किया गया। जप्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित पुलिस थाना/चौकी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज नियमों के तहत वाहनों के विरुद्ध अग्रिम नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



