सीएसआर के तहत एनटीपीसी विंध्याचल ने नवजीवन विहार में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 07 Feb 2026, 08:32 PM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत नवजीवन विहार, सेक्टर-2 में नव-निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल समावेशी सामुदायिक विकास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नवजीवन विहार, सेक्टर-2 के निवासियों का वर्षों पुराना सपना अब साकार हो गया है। एनटीपीसी विंध्याचल ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत क्षेत्र को एक आधुनिक सामुदायिक भवन की सौगात दी है, जो अब सामाजिक एकता और सामूहिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा। उक्त सामुदायिक भवन का लोकार्पण सीधी-सिंगरौली के माननीय सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामुदायिक भवन केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने वाले मजबूत आधार होते हैं। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि वार्ड पार्षद श्रीमती श्यामला वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एनटीपीसी विंध्याचल के परियोजना प्रमुख श्री संजीब कुमार साहा एवं मानव संसाधन प्रमुख श्रीमती रूमा दे शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पहल को सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। स्थानीय नागरिकों की भारी मौजूदगी और उत्साह ने इस भवन की आवश्यकता और उपयोगिता को स्पष्ट रूप से दर्शाया। अब तक जहां बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों और जन-जागरूकता अभियानों के लिए उपयुक्त स्थान की कमी थी, वहीं यह सामुदायिक भवन अब संवाद, संस्कृति और सामूहिक निर्णयों का केंद्र बनेगा। बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह भवन सामाजिक गतिविधियों का सुरक्षित और सशक्त मंच प्रदान करेगा।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement

ADVERTISEMENT