सिंगरौली। जिला जेल सिंगरौली में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के बनोली गांव निवासी रमाकांत पटेल के रूप में हुई है।
जिला जेल सिंगरौली से सामने आई एक मौत ने जेल व्यवस्था और बंदियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विचाराधीन कैदी रमाकांत पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रबंधन पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र के बनोली गांव निवासी रमाकांत पटेल को 18 दिसंबर 2025 को गांजा उगाने के आरोप में गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा गया था। जेल में रहते हुए उसकी तबीयत बिगड़ने या किसी आपात स्थिति की जानकारी परिवार को नहीं दी गई। अचानक आई मौत की सूचना ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



