सिंगरौली। जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रीवा लोकायुक्त टीम ने चुरकी हल्का क्षेत्र में कार्यरत पटवारी अम्ब्रीश कुमार वैश्य को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रीवा लोकायुक्त टीम ने चुरकी हल्का क्षेत्र में पदस्थ पटवारी अम्ब्रीश कुमार वैश्य को 10 हजार रुपए की रिश्वत स्वीकार करते समय दबोच लिया। शिकायतकर्ता महेंद्र प्रसाद ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पटवारी उनकी जमीन के बंटवारे और नक्शा तरमीम के लिए कुल 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जांच की और रिश्वत की पुष्टि होने पर जाल बिछाकर ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही पटवारी ने पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए स्वीकार किए, उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



