सिंगरौली में गोवंश को जहर देकर मारने का मामला, तीन मवेशियों की मौत से मचा हड़कंप

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 01 Feb 2026, 07:20 PM IST | 0 min read
Share:

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र से गोवंश के साथ क्रूरता की बेहद गंभीर घटना सामने आई है। नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक–3 छुहीगड़ई में अज्ञात व्यक्तियों ने भूसे में जहरीला पदार्थ मिलाकर गोवंश को खिला दिया, जिससे तीन मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

जिले के सरई क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक–3 छुहीगड़ई में अज्ञात लोगों ने भूसे में जहरीला पदार्थ मिलाकर गोवंश को खिला दिया। मासूम गोवंश तड़पते रहे और देखते ही देखते तीन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर बीमार गोवंशों पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया। दो गोवंश मौके पर ही मृत मिले, जबकि अन्य की हालत गंभीर थी। सूचना पर सरई थाना पुलिस और पशु चिकित्सा अमला मौके पर पहुंचा और उपचार शुरू किया गया, लेकिन प्रयासों के बावजूद एक और गोवंश को नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत समाज को कलंकित करती है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच मे जुट गई है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement

ADVERTISEMENT