जनसेवा की मिसाल बने जनपद सदस्य हर्षित सिंह, घायल युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल

By: Om Prakash Shah

On: Friday, January 30, 2026 7:17 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। रजमिलान क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के दौरान जनपद सदस्य हर्षित सिंह ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक घायल युवक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल युवक अनीश कुमार शाह को जनपद सदस्य हर्षित सिंह ने अपने निजी वाहन से हीरावती हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। समय पर उपचार मिलने से घायल की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

जिले मे जब सड़क हादसे के बाद लोग असमंजस में थे, तब रजमिलान क्षेत्र में जनपद सदस्य हर्षित सिंह ने बिना किसी औपचारिकता के आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। दो बाइकों की टक्कर में घायल युवक को समय पर मदद मिल सकी, इसका श्रेय उनकी तत्परता को जाता है। घटना की सूचना मिलते ही हर्षित सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अनीश कुमार शाह को अपने निजी वाहन से सीधे हीरावती हॉस्पिटल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज मिलना घायल के लिए राहत भरा साबित हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि का इस तरह संकट की घड़ी में आम नागरिक के साथ खड़ा होना जनसेवा की सच्ची भावना को दर्शाता है। क्षेत्र में उनकी इस पहल की सराहना की जा रही है।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp