सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी वैढ़न के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत शासन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर मनरेगा से जुड़ी समस्याओं, मजदूरी भुगतान और रोजगार के मुद्दों पर चर्चा की।
जिला कांग्रेस कमेटी वैढ़न के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत शासन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर मनरेगा से जुड़ी समस्याओं, मजदूरी भुगतान और रोजगार के मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष चौहान ने कहा कि मनरेगा योजना गरीब, मजदूर और ग्रामीणों की आर्थिक रीढ़ है, इसे कमजोर करने के प्रयासों का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



