जनपद सदस्य हर्षित सिंह ने स्टील शेड की मांग को लेकर अडानी फाउंडेशन को सौंपा पत्र।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 27 Jan 2026, 01:39 PM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। जिले के ग्राम पंचायत रजमिलान में सीएचआर मद से स्टील शेड (मंच) निर्माण की मांग उठी है। उक्त संबंध में जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रिशु) ने अडानी फाउंडेशन बंधौरा को पत्र लिखकर सहयोग का आग्रह किया है।

जिले के ग्राम पंचायत रजमिलान में धूप-बारिश की परेशानी से जूझ रहे किसानों और ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रिशु) ने सीएचआर मद से स्टील शेड (मंच) निर्माण को लेकर अडानी फाउंडेशन, बंधौरा को पत्र सौंपा है। हर्षित सिंह ने उक्त पत्र मे उल्लेख किया है की रजमिलान क्षेत्र धान खरीदी का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ साप्ताहिक हाट-बाजार के लिए भी जाना जाता है। हर सप्ताह बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और ग्रामीण यहां पहुंचते हैं, लेकिन खुले परिसर में होने वाले कार्यों के कारण मौसम की मार झेलनी पड़ती है। शेड न होने से खरीदी और बाजार व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

जनपद सदस्य हर्षित सिंह ने कहा कि स्टील शेड का निर्माण होने से धान खरीदी, हाट-बाजार और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेंगे। इससे ग्रामीणों को न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि पंचायत क्षेत्र में एक स्थायी जनोपयोगी संरचना भी विकसित होगी।

Advertisement

ग्रामीणों ने रजमिलान जनपद सदस्य की उक्त पहल का स्वागत करते हुए कहा कि शेड बनने से पंचायत क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और जनहित के कार्य अधिक व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकेंगे।

ADVERTISEMENT