पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत हितलाभ वितरण कार्यक्रम संपन्न।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 24 Jan 2026, 01:07 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत देशभर में एक लाख ऋण प्रकरणों के वितरण एवं क्रेडिट कार्ड शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केरल के तिरुवनंतपुरम से किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर पालिक निगम सिंगरौली के परिषद हाल में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम में पंजीकृत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं अन्य हितलाभ वितरित किए गए।

छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम तब देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत हितलाभ वितरण कार्यक्रम नगर पालिक निगम सिंगरौली के परिषद हाल में आयोजित किया गया। देशभर में एक लाख ऋण प्रकरणों के वितरण एवं क्रेडिट कार्ड शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केरल के तिरुवनंतपुरम से किया गया, जिसका सीधा प्रसारण लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सिंगरौली नगर निगम परिषद हाल में दिखाया गया। उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम सिंगरौली में पंजीकृत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 20 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय द्वारा वितरित किए गए।  नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे दुकानदारों के लिए न केवल आर्थिक सहारा है, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी देती है। यह योजना आत्मनिर्भर भारत की सोच को ज़मीनी स्तर पर साकार कर रही है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT