ग्रामोदय से अभ्युदय तक अभियान के तहत देवसर में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 20 Jan 2026, 10:36 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी पहल “ग्रामोदय से अभ्युदय तक” अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय देवसर में विगत दिवस विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष देवसर श्री प्रणव पाठक तथा विशिष्ट अतिथि श्री रमापती साहू रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “ग्रामोदय से अभ्युदय तक” अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय देवसर में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, सामाजिक जागरूकता और भविष्य के भारत को लेकर सार्थक संवाद देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष देवसर श्री प्रणव पाठक एवं विशिष्ट अतिथि श्री रमापती साहू की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विकासखंड समन्वयक श्री प्रभुदयाल दाहिया ने अभियान की अवधारणा और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अभियान ग्राम स्तर पर विकास को जनआंदोलन से जोड़ने का माध्यम है। मुख्य अतिथि श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह अभियान ग्राम-ग्राम में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामोत्सव, ग्राम चौपाल, सामूहिक श्रमदान, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त समाज, स्वदेशी एवं स्वावलंबन, शिक्षा और संस्कार जैसे विषयों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा को समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की कुंजी है। आने वाली पीढ़ी को संस्कार और अवसर देकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत–2047” के सपने को साकार किया जा सकता है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT