सिंगरौली में दर्दनाक हादसा : कुएं में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 19 Jan 2026, 10:32 AM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखवां गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। घर के पास खेल रही तीन वर्षीय मासूम बालिका की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालिका रीता कुमारी बैगा, पिता हृदयलाल बैगा, दोपहर के समय अपने घर के आसपास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह गांव में स्थित एक बिना मुंडेर वाले कुएं के पास पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गई।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

काफी देर तक बालिका के नजर नहीं आने पर मां ने तलाश शुरू की। परिजन खोजबीन करते हुए जब कुएं के पास पहुंचे तो बालिका पानी में उतराती हुई दिखाई दी। ग्रामीणों की मदद से बालिका को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENT