घिनहागांव का नाम बदला, अब ‘आजादपुर’ के नाम से होगी पहचान

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, January 14, 2026 12:06 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। जिले के ग्राम घिनहागांव का नाम आधिकारिक रूप से परिवर्तित कर आजादपुर कर दिया गया है। कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा प्रस्तावित नाम परिवर्तन को मध्यप्रदेश शासन की स्वीकृति मिलने के बाद इसका राजपत्र में प्रकाशन किया गया है। मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी परिपत्र तथा भारत सरकार गृह मंत्रालय की अनापत्ति के पश्चात 23 मई 2025 को राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की गई, जिसके अनुसार अब ग्राम घिनहागांव को आजादपुर के नाम से जाना जाएगा।

जिले के ग्राम घिनहागांव को अब नए नाम ‘आजादपुर’ से पहचाना जाएगा। कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर मध्यप्रदेश शासन ने नाम परिवर्तन को स्वीकृति देते हुए राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है। राजस्व विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी आदेश तथा भारत सरकार गृह मंत्रालय की अनापत्ति के पश्चात 23 मई 2025 को राजपत्र में ग्राम का नाम परिवर्तन अधिसूचित किया गया। इसके साथ ही ग्राम घिनहागांव का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर आजादपुर कर दिया गया है। राजपत्र प्रकाशन के अनुपालन में कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। राजस्व विभाग को खसरा, खतौनी, नक्शा सहित समस्त राजस्व अभिलेखों एवं वेब जीआईएस, सारा, आरसीएमएस जैसे ऑनलाइन पोर्टलों में नाम परिवर्तन तत्काल करने को कहा गया है। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत का नाम परिवर्तित कर संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे तथा पंचायत दर्पण एवं अन्य पोर्टलों में भी ग्राम का नाम अद्यतन किया जाएगा। सभी विभागों एवं अर्द्धशासकीय संस्थाओं को भविष्य में समस्त पत्राचार ग्राम आजादपुर के नाम से करने के निर्देश दिए गए हैं।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp