सिंगरौली। जिले में मौसम के अचानक बदलाव और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 09 और 10 जनवरी 2026 को अवकाश की घोषणा की है। जिला प्रशासन ने कहा कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है। शिक्षक इस दौरान विद्यालय में उपस्थिति रहकर अपने कार्य संपादित करेंगे।
https://urjanchaltiger.in/news/e-token-khad-booking-mp-krishi/193942/
Also Read
जिले में अचानक बदले मौसम और तेज़ शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के आदेश पर जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 09 और 10 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि ठंड से होने वाली बीमारियों से उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। हालांकि, इस दौरान शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर नियमित शासकीय कार्यों का निष्पादन करना होगा।



