सिंगरौली। सुशासन दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम ने प्रशासन की सकारात्मक सोच और जनसेवा के संकल्प को मजबूत किया। कलेक्टर गौरव बैनल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाते हुए कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता ही मजबूत प्रशासन की पहचान है।
सुशासन दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में ऐसा माहौल देखने को मिला, जहाँ प्रशासन ने केवल शपथ ही नहीं ली, बल्कि जवाबदेही और संवेदनशीलता का सामूहिक संकल्प भी दोहराया। कलेक्टर गौरव बैनल के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह संदेश दिया कि सुशासन कागज़ों तक सीमित नहीं, बल्कि आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है। कलेक्टर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने शासन को सेवा से जोड़ा और प्रशासन को भरोसे की पहचान दी। उन्हीं आदर्शों को अपनाते हुए जिले का प्रशासन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्य और पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ कार्यालय, अनुशासित कार्यप्रणाली और गरीब-वंचित वर्ग के हित संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और समाधान तक पहुंचाया जाएगा।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



